16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों खर्च कर गुजराती युवक ने तिरंगे के रंग में रंगी कार, PM मोदी व अमित शाह से मिलने की इच्छा लिए पहुंचा दिल्ली

गुजरात के एक युवक ने लाखों रुपए खर्च करके 'हर घर तिरंगा' थीम पर अपनी कार को तिरंगे के रंग में रंगा है, जिसका नाम सिद्धार्थ दोशी है। सिद्धार्थ ने बताया कि वह सूरत (गुजरात) से चल कर दिल्ली आया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलना चाहता है।

less than 1 minute read
Google source verification
gujarati-youth-reached-delhi-with-a-car-painted-in-tiranga-wishing-to-meet-pm-modi-and-home-minister-amit-shah.jpg

Gujarati youth reached Delhi with a car painted in Tiranga, wishing to meet PM Modi and Home Minister Amit Shah

भारत आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। इसके तहत देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। जिसके बाद मंत्री, नेता, सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग भी अपने-अपने घर तिरंगा फहरा रहे हैं और उसकी फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रहे हैं। वहीं गुजरात के युवक 'सिद्धार्थ दोशी' ने तो 'हर घर तिरंगा' की थीम पर अपनी कार को ही रंग लिया है।

सिद्धार्थ दोशी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि उसने जनता के बीच हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी कार को तिरंगे की रंग में रंगा है, जिस वह गुजरात के सूरत से चलकर अब दिल्ली पहुंचा है। सिद्धार्थ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की इच्छा जताई है।


'हर घर तिरंगा' थीम पर अपनी कार को तिरंगे के रंग में रंगने वाली सिद्धार्थ दोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से आजादी के अमृत महोत्सव अभियान की शुरुआत की है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।


दिल्ली में विजय चौक के सामने से सिद्धार्थ ने लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील की। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने कहा कि मैं पीएम मोदी की पहल से बहुत प्रभावित हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलना चाहता था हूं। इसके लिए मैंने उनसे समय मांगा है।