पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक यादव ने स्वीकार किया है कि उसने गुस्से में आकर अपनी बेटी की हत्या की। उसका कहना था कि राधिका अकसर उसे उसकी कमाई पर निर्भर रहने को लेकर ताने देती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप सिंह ने बताया कि दीपक यादव राधिका द्वारा चलाई जा रही टेनिस एकेडमी को लेकर भी नाराज़ था। उसने कई बार राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इस विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर गोली चला दी।