
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स की स्टरलाइजेशन और सड़कों पर बेसहारा पशुओं व गायों को बेहतर व्यवस्था देने को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अधिकारियों के साथ की बैठक।
दिल्ली सरकार के अनुसार सीएम ने बेसहारा गायों से वाहन चालकों को होने वाली समस्या का समाधान करने को लेकर भी बैठक में चर्चा की। साथ ही गायों के सड़क पर होने से उनके घायल होने की संभावना को भी खत्म करने पर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बेसहारा गायों को गौशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी को 16 ट्रक खरीदने के आदेश दिए। अभी 12 ट्रक एमसीडी के पास पहले मौजूद है। सीएम ने दिल्ली में चल रहे चार गौशालाओं के अलावा एक और गौशाला बनाने का निर्देश दिया है। जिसमें गायों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने एमसीडी के अधिकारियों को आवारा श्वानों की नसबंदी व एंटी रेबीज वैक्सीनेशन करने और बेसहारा गायों के लिए गौशाला बनाने के लिए जल्द ही विस्तृत प्लान बनाकर देने को कहा।
सड़कों पर बेसहारा गायों के घूमने से होती है वाहन चालकों को परेशानी
दिल्ली सरकार के अनुसार समीक्षा बैठक में बेसहारा गायों को लेकर भी गंभीरता से चर्चा हुई। दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गाय घूमते दिखाई देती हैं। इससे लोगों को वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही गायों के घायल होने का डर होता है। इस मुद्दे पर बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए। बेसहारा गायों को सड़क से उठाकर गोशाला तक पहुंचाने के लिए एमसीडी के पास अभी सिर्फ 12 ट्रक हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि बेसहारा गायों को गोशाला तक पहुंचाने में इस्तेमाल करने के लिए 16 और ट्रक खरीदे जाएंगे। इन 16 ट्रक के आने के बाद एमसीडी के पास कुल 28 ट्रक हो जाएंगे। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली सरकार की चार गौशालाएं चल रही हैं। इस पर सीएम ने दिल्ली में एक और गौशाला बनाने का निर्णय लिया। सीएम ने एमसीडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द नई गौशाला बनाने का पूरा प्लान तैयार करके देने का निर्देश दिया है। दिल्ली में एक और गौशाला बन जाने के बाद कुल पांच गौशालाएं हो जाएंगी। जहां बेसहारा गायों का रख-रखाव बेहतर तरीके से हो सकेगा।
Published on:
20 Mar 2023 10:46 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
