1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Heavy Rain: तेज आंधी-भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, इस पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज

IMD Heavy Rain: मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ दिल्ली-एनसीआर के शहरों में अगले तीन दिनों तक तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।

3 min read
Google source verification
IMD Heavy Rain: तेज आंधी-भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, इस पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज

IMD Heavy Rain: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान अलग-अलग मौसम स्थितियों का अनुभव होगा। इसके तहत हिमाचल प्रदेश, जम्मू, लद्दाख और उत्तराखंड में 26 से 28 मार्च के बीच गरज के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब और अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू और लद्दाख में 27 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि उत्तराखंड और पंजाब में 26 से 28 मार्च के बीच बारिश दर्ज की जा सकती है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 28 और 29 मार्च को वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में 26 मार्च को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा "मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। जिसका संचलन उत्तर की ओर है। इसका प्रभाव निचले स्तर पर न होकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में रहेगा। आज यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी बारिश की संभावना है और शाम तक हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है। कल जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब में बारिश की संभावना है।"

वहीं दूसरी ओर, उत्तर भारत, मध्य भारत और ओडिशा के बड़े हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में 27 मार्च से 29 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

दिल्ली में 27 और 28 मार्च को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली में 27 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है। IMD ने बताया है कि 27 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, 28 मार्च को अधिकतम तापमान घटकर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में केंद्र सरकार की एक और योजना लागू, सीएम रेखा गुप्ता ने किसानों को दी बड़ी सौगात

29 मार्च को दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि इस दिन भी तेज हवाएं चलती रहेंगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। लेकिन 29 मार्च के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी और गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत की उम्मीद है। जबकि देश के अन्य भागों में गर्मी की लहर बनी रहेगी। मौसम विभाग की सटीक चेतावनियों के अनुसार लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी गई है।

29 मार्च को दिल्ली में ये रहेगा अनुमानित तापमान

बात अगर दिल्ली-एनसीआर की करें तो 29 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा, लेकिन न्यूनतम तापमाप में दो डिग्री की गिरावट जरूर देखी जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 29 मार्च को 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया जा सकता है। जबकि 30 मार्च को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 31 मार्च और पहली अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमाप 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार