
Weather Forecast: तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं...मौसम में आ रहा अप्रत्याशित बदलाव। ANI
दिल्ली वालों के लिए सोमवार का दिन गर्मी और धूल भरी आंधी में बीतेगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा लेकिन तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। रविवार को दिल्ली का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
IMD के मुताबिक इस पूरे हफ्ते धूल के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। इससे सड़क पर ड्राइविंग में दिक्कत आ सकती है। विजिबिलिटी घटने की आशंका है। तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान है। 9 से 14 जून के दौरान पूरे हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को आर्द्रता 31 प्रतिशत थी। शाम 6 बजे के आसपास हवा की गुणवत्ता (AQI) Moderate रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक AQI 198 रिकॉर्ड किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि हवा की गुणवत्ता इसी के आसपास बनी रहेगी।
बोर्ड के मुताबिक AQI अगर 0 से 50 के बीच रहता है तो इसे अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच संतोषजनक और 101 से 200 के बीच Moderate और 201 से 300 Poor, 301 से 400 के बीच Very Poor और 401 से 500 Severe माना जाता है।
मौसम विभाग ने कहा कि मई 2025, 1901 के बाद सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना रहा है। बीते महीने 126.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के समय से पहले आने के कारण दिल्ली पर बारिश की मेहरबानी रही। इस दौरान पूरे देश में 100.9 एमएम बारिश हुई।
Updated on:
10 Jun 2025 02:18 pm
Published on:
08 Jun 2025 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
