
weather update : आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने जा रहा है। देश के उत्तरी इलाके में तीन दिन बारिश का एक नया दौर चलेगा। इसके कारण अगले 72 घंटों में तापमान मैदानी इलाकों में भी 10 डिग्री से नीचे आ जाएगा। धुंध और कोहरे की आमद तेज हो जाएगी। उत्तर से पूर्वोत्तर भारत तक के अधिकतर इलाके इसकी आगोश में आ जाएंगे।
भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि 25 से 27 नवंबर के बीच उत्तर महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। यहां बारिश के साथ ओले भी पड़ेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बारिश का एक नया चक्र आने वाला है। 27 नवंबर को एक चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। दक्षिण अडंमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए यह 29 नवंबर तक चक्रवात में रूप में बदलने की संभावना है।
आज से नया पश्चिमी विक्षोभ
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 25 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कारण गरज चमक के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी वर्षा होगी और ओले पड़ेंगे।
क्षोभमंडल में होगी क्रिया
पाकिस्तान की तरफ से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बन कम दबाव की टर्फ लाइन के बीच अंतर क्रिया होगी। इसकें कारण आठ राज्यों का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। तापमान में तेजी से गिरावट होगी। हिमालयन क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी भू भाग में बारिश होने की संभावना है।
मछुआरों के लिए अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अडंमान द्वीप में 26 से 28 तक भारी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में भी हवाओं का रूख तेज रहेगा। 25 से 28 नवंबर के बीच 55 से 65 किलोमीटर तक की गति से हवाएं चलेंगी। ऐसे में मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।
Published on:
25 Nov 2023 07:07 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
