
मौसम अलर्ट।
Weather Alert: पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इसके चलते एक तरफ जहां कुछ राज्यों में ठंड और शीतलहर का असर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अब एक बार फिर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा कुछ राज्यों में इसके प्रभाव से भयंकर शीतलहर चलने की संभावना भी जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है मानसून के बदलने पैटर्न के चलते इस बार मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल जहां आंधी-तूफान और भारी बारिश से सर्दी के मौसम में लोगों का बुरा हाल है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में ठंड और शीतलहर का प्रभाव बढ़ने से भी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता के साथ ही मौसम की डबल मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। एक तरह जहां, सुबह और शाम को शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हवा की खराब गुणवत्ता उन्हें सांस की बीमारी बांट रही है। दिल्ली का एवरेज AQI लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही बना हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी के 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से सिर्फ 8 जगहों पर एयर क्वालिटी ‘खराब’ श्रेणी में रही, जबकि बाकी जगहों पर हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर पर दर्ज की गई। आने वाले दिनों में यहां कोहरे के साथ ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
उत्तर भारत में खासतौर पर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन में धूप रहने के बावजूद शाम होते ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और रात का मौसम काफी ठंड वाला हो जाता है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है और कुछ जिलों में शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं। सुबह के समय कोहरा भी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से विजिबलिटी कम हो रही है। राजस्थान के विशेषकर शेखावटी क्षेत्र में कोल्ड-वेव (शीतलहर) और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमालयी राज्यों से सटे हाने के कारण हरियाणा और पंजाब में भी न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मौसम अभी भी सामान्य है। यहां ठंड उतनी महसूस नहीं हो रही है और तापमान दिन में गर्म और रात में हल्का ठंडा बना हुआ है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र में भी अगले कुछ दिनों के अंदर मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है, क्योंकि हवा की दिशा और तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में सर्दी और बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7 और 8 दिसंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं केरल में तेज बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कराईकल, माहे, यनम और रायलसीमा में भी बादल जमकर बरस सकते हैं।
Updated on:
06 Dec 2025 10:44 am
Published on:
06 Dec 2025 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
