31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-जापान समुद्री युद्धाभ्यास ‘जिमेक्स-23’ शुरू

- विशाखापट्टनम में छह दिन चलेगा संयुक्ताभ्यास

less than 1 minute read
Google source verification
भारत-जापान समुद्री युद्धाभ्यास 'जिमेक्स-23' शुरू

भारत-जापान समुद्री युद्धाभ्यास 'जिमेक्स-23' शुरू

नई दिल्ली। भारत और जापान की नौसेनाओं का समुद्री अभ्यास 'जिमेक्स-23' बुधवार से विशाखापट्टनम में शुरू हो गया। छह दिन तक दो चरणों में चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं के सैन्य कर्मी और अधिकारी एक दूसरे के युद्धकौशल से रू-ब-रू हो सकेंगे। साल 2012 में शुरू हुए इस संयुक्त अभ्यास का यह 11वां संस्करण है।

संयुक्त अभ्यास में जापान की आरएडीएम निशियामा ताकाहिरो, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला वन की कमान के तहत जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) की इकाइयां और भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम गुरचरण सिंह की कमान में संचालित नौसेना के जहाज भाग ले रहे हैं।

के प्रवक्ता ने बताया कि आईएनएस दिल्ली, भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस कामोर्टा, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर कार्वेट, बेड़े टैंकर आईएनएस शक्ति, एक पनडुब्बी, समुद्री गश्ती विमान पी-8I और डोर्नियर, जहाज-वाहित हेलीकॉप्टर तथा लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। वहीं जेएमएसडीएफ का प्रतिनिधित्व गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जेएस सामिदारे और इस पर तैनात हेलीकॉप्टर करेंगे। अभ्यास के दूसरे चरण में दोनों नौसेनाएं संयुक्त रूप से समुद्र में अपने युद्ध कौशल को निखारेंगी।