जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने Election Commission पर साधा निशाना, कहा- ‘BJP की कठपुतली है चुनाव आयोग’
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी की एक ब्रांच है। भाजपा हिमाचल और देश के अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक राजनीति कर रही है, लेकिन चुनाव आयोग इस पर चुप है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक महबूबा मुफ्ती ने कहा कि "चुनाव आयोग का काम जम्मू-कश्मीर में चुनाव है। इससे ज्यादा BJP का काम है क्योंकि चुनाव आयोग BJP का एक हाथ बन गई है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से मजहब के नाम पर भाजपा के प्रचारक प्रचार करते हैं और चुनाव आयोग तमाशा देख रहा है। देश में मुसलमानों को खुलेआम धमकी दी जाती है और चुनाव आयोग बिल्कुल शांत है। अब चुनाव आयोग पहले की तरह आजाद नहीं है।"