25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझसे अपराध हो गया, गलती हो गई’, कैलाश हिल्स मर्डर केस में राहुल ने कबूला जुर्म; लॉकर तोड़कर समेट लिया था 12 लाख का माल

IRS daugher murder case: दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में 22 वर्षीय आईआईटी स्नातक युवती के साथ उसके पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा ने कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया और युवती के अचेत होने पर उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

कोर्ट में पेशी के दौरान राहुल ने कबूल अपना जुर्म

IRS daugher murder case: दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा ने पुलिस और कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पेशे से आईआईटी स्नातक युवती की हत्या महज लूटपाट के इरादे से की गई थी, जिसमें आरोपी ने लॉकर तोड़कर 12 लाख रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। दिल दहला देने वाली इस वारदात में आरोपी ने न केवल युवती की जान ली, बल्कि उसके बेहोश होने पर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को द्वारका के एक होटल से दबोच लिया है, जहां वह वारदात के बाद बेहद शातिराना तरीके से छिपा हुआ था।

अलवर से दिल्ली तक अपराध का सिलसिला

वारदात की शुरुआत मंगलवार रात राजस्थान के अलवर से हुई, जहां राहुल मीणा ने अपने एक दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह दिल्ली भाग आया। दिल्ली पहुंचने के लिए उसने अपना फोन ₹10,000 में बेचा और एक वैन किराए पर ली। वह कैलाश हिल्स स्थित पीड़िता के घर की सुरक्षा व्यवस्था और दिनचर्या से पूरी तरह वाकिफ था क्योंकि वह वहां पहले काम कर चुका था।

युवती की नाक टूट गई थी

बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे राहुल घर में घुसा। घर के डिजिटल लॉक की स्मार्ट-कार्ड चाबी बाहर ही एक सुरक्षित जगह पर रखी जाती थी, जिसकी जानकारी राहुल को थी। घर के अंदर घुसकर उसने युवती से पैसे मांगे। मना करने पर उसने युवती का गला दबाया और फिर चार्जर की तार से उसे तब तक घोंटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती की नाक टूट गई थी और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं।

बेहोशी की हालत में दुष्कर्म और लूट

पुलिस के मुताबिक, जब युवती बेहोश हो गई, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती की उंगलियों के निशान से बायोमेट्रिक लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उसने लॉकर तोड़ दिया और करीब 12 लाख रुपये का माल समेट लिया। उसने अपने खून से सने कपड़े भी वहीं बदल लिए।

सीसीटीवी और गिरफ्तारी

वारदात को अंजाम देकर आरोपी द्वारका के एक होटल में जाकर छिप गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और परिवहन रिकॉर्ड के आधार पर बुधवार शाम को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। होटल मैनेजर के अनुसार, राहुल बहुत शांत दिख रहा था और किसी को शक नहीं हुआ कि वह इतनी बड़ी वारदात करके आया है।

आरोपी का कबूलनामा

कोर्ट में पेशी के दौरान राहुल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा, मुझसे अपराध हो गया… गलती हो गई। मैंने पैसे के लिए किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि राहुल को उसकी जुए की लत और कर्ज मांगने की आदत के कारण काम से निकाला गया था, जिसका बदला लेने और कर्ज चुकाने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग