
नई दिल्ली : पहले लिफ्ट मांगी, फिर कार ले कर फुर्र हो गई युवती
नई दिल्ली : दिल्ली में चोरी और ठगी के एक से एक मामले सामने आते हैं और युक्तियां भी ऐसी कि पुलिस सिर धुनती रह जाती है। एक ऐसे ही मामले में दिल्ली पुलिस को एक ऐसी युवती की तलाश है, जो अपनी खूबसूरती का झांसा देकर कार उड़ा ले जाती है। इसके लिए वह पहले लिफ्ट मांगती है और अपनी मीठी-मीठी बातों से कार मालिकों को लुभाती है। इसके बाद उनका कार लेकर उड़ जाती है।
पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित अपनी कार लूटे जाने की शिकायत पर राजौरी गार्डन थाना में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता जल बोर्ड में काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह युवती और चोरी की गई कार की तलाश में जुटी है। पुलिस को यह आशंका है कि वह युवती अकेले इस काम को अंजाम नहीं देती है। उसका एक पूरा गिरोह होगा। वह कार मालिक को फंसाने का काम करती होगी और उसके सदस्य उस दौरान उस पर नजर रखते होंगे। जैसे ही मौका मिलता होगा वे युवती के साथ कार लेकर फरार हो जाते होंगे।
ऐसे की कार की चोरी
शिकायतकर्ता के एफआइआर के अनुसार, यह घटना 22 अगस्त की रात की है। वह द्वारका मोड़ से कर्मपुरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में जब वह टैगोर गार्डन के चौराहे पर पहुंचे तो वहां लालबत्ती हो गई। वहीं सड़क किनारे एक लड़की खड़ी थी। उसने इशारा किया तो कार का शीशा नीचे किया। उसने अपनी मजबूरी बताई और लिफ्ट मांगी। मैंने उसे अपनी कार में उसे बिठा लिया। कुछ दूर ही गया था कि उसने पीने के लिए पानी मांगा। कार में उस वक्त पानी नहीं था। इसलिए रघुबीर नगर गांव वाले चौक के पास कार से उतर कर कार रोकी और पानी का पानी का बोतल लेने चला गया। जब पानी लेकर वापस आया तो देखा कि वहां कार खड़ी नहीं है। कुछ देर आसपास निगाह दौड़ाने पर भी कहीं कार नजर नहीं आई तो फिर राजौरी गार्डन थाने जाकर कार चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
Published on:
24 Aug 2018 07:56 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
