30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वतन को जानो’: जम्मू-कश्मीर के 250 विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने दिल्ली, आगरा को देखा-जाना-महसूस किया

- गृह मंत्रालय -जम्मू कश्मीर सरकार की पहल, जम्मू-कश्मीर के युवाओं और बच्चों को हमारे देश की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराने के लिए यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित होता है

less than 1 minute read
Google source verification
vatan.jpg

अनुराग मिश्रा
नई दिल्ली। विशेष रूप से सक्षम बच्चों को भारत की संस्कृति व सभ्यता और इतिहास से परिचित कराने यह सिलसिले में जम्मू कश्मीर से ढाई सौ बच्चे दिल्ली आए। ये प्रतिभाशाली विशेष रूप से सक्षम बच्चे आगरा का इतिहास, संस्कृति और महत्व जानने ताज नगरी भी गए। 'वतन को जानो' कार्यक्रम के तहत जम्मू और कश्मीर के 250 विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने दिल्ली की सैर किया। ये बच्चे आगरा भी गए।

वतन को जानो कार्यक्रम केन्द्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय से जम्मू और कश्मीर सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है। गृह मंत्रालय और जम्मू और कश्मीर सरकार जम्मू-कश्मीर के युवाओं और बच्चों को हमारे देश की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता का परिचय देने के लिए यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

आगरा और दिल्ली का भ्रमण करने वाले 250 विशेष रूप से सक्षम बच्चों में 6-18 वर्ष की आयु वर्ग की 62 लड़कियाँ और 188 लड़के थे। बच्चों ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद भी किया।

वतन को जानो' पहल के तहत, जम्मू और कश्मीर पुनर्वास परिषद द्वारा जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित परिवारों और/या समाज के कमजोर वर्गों के बच्चों को देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विकास और प्रगति का अनुभव कराया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, गृह मंत्रालय जम्मू और कश्मीर के युवाओं और बच्चों के विकास और प्रगति के लिए ऐसी पहल लगातार कर रहा है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग