8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नासिक के दिव्यांग भक्तों के हाथों बने रेशमी वस्त्र पैठणी धारण करेंगे प्रभु राम,माता सीता, भ्राता लक्ष्मण और वीर बजरंगी हनुमान

- नासिक से आए राम भक्तों ने ट्रस्ट को सौंपे रेशमी वस्त्र

less than 1 minute read
Google source verification
Lord Ram, Mother Sit

अनुराग मिश्रा
अयोध्या। आयोध्या में 22 जनवरी को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले एतिहासिक और राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह और मंदिर के उद्घाटन में भारत के सभी श्रद्धालु अपने अपने तरीक़े से योगदान करने के लिए आतुर है। कुछ ऐसा ही भावों और श्रद्धा दिखाई है नासिक के दिव्यांग राम भक्तों ने। दिव्यांगों ने श्रीराम के लिए रेशमी वस्त्र बनाए हैं। ए रेशमी वस्त्र महाराष्ट्र के नासिक के येवला में बनाया गया है। वहां के कापसे फाउंडेशन की तरफ से शुद्ध रेशम की पैठणी (वस्त्र) श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व राम भक्त हनुमान जी के लिए लाए गए।

ये वस्त्र रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक़ इसे करीब तीन सौ दिव्यांगों की टीम ने तैयार किया है। इसके साथ ही शुक्रवार को गोमूत्र, गोघृत, उपले, गोबर के दीप और अन्य पूजा सामग्री भी आई है। मंदिर के लिए श्रीराम तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने पूजन के लिए इस पावन सामग्री को स्वीकार किया।