5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलपीजी सिलेंडर : हर महीने चार रुपए बढ़ाने का फैसला वापस ले सकती है सरकार

एलपीजी सिलेंडर के दाम हर महीने 4 रुपए बढ़ाने की योजना फिलहाल टल सकती है। विपक्ष के दबाव के बाद सरकार इसपर विचार कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Apurva

•

Updated: 3 Aug 2017, 10:19 AM IST

LPG cylinder

फाइल फोटो

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर के दाम हर महीने 4 रुपए बढ़ाने की योजना फिलहाल टल सकती है। विपक्ष के दबाव के बाद सरकार इसपर विचार कर रही है। हालांकि, केरोसिन के दाम हर माह 25 पैसे बढ़ाने की योजना चलती रहेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियां अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर ही एलपीजी के दाम तय करेंगी।
इससे पहले मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने की बात कही थी। इसको लेकर सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों को हर महीने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 4 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाने का आदेश दिया भी दिया था। इस आदेश के जरिए सरकार मंशा यही है कि अगले साल मार्च में एलपीजी सब्सिडी खत्म की जा सके। इस बात की जानकारी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में दी थी।

एलपीजी में भी सब्सिडी होगी खत्म वर्तमान में हर परिवार को एक साल में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर मिलते हैं। अगर किसी परिवार को 12 सिलेंडर से ज्यादा की जरुरत होती है तो उन्हें बाजार की दर पर इसे खरीदना होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों को इससे पहले कहा गया था कि वो 14.2 किलोग्राम वाले सब्सिडी के एलपीजी सिलेंडर में 2 रुपए/माह का इजाफा (वैट को छोडक़र) करे।
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि अब इसे दोगुना किया जा रहा है ताकि सब्सिडी को जीरो पर लाया जा सके।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार ने 30 मई, 2017 के उस आदेश के तहत ही ओएमसी को फिर से अधिकृत किया है कि वो एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 4 रुपये प्रतिमाह का इजाफा करें, ये 1 जून 2017 से प्रभावी होना था।

यह इजाफा तब तक जारी रहने की बात कही गई थी जब तक सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म नहीं हो जाए। ये इजाफा मार्च 2018 तक या फिर अगले आदेश तक जो भी पहले हो जारी रखा जाएगा। अभी एलपीजी सब्सिडी वाले 14.2 किलो/सिलेंडर की कीमत 477.46 रुपए है। यह पिछले साल जून में 419.18 रुपये था।