
विराट कोहली को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने दी बधाई, बताया योद्धा।
Virat Kohli Records : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के तहत बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में किंग कोहली का बल्ला खूब चला। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के इस चौथे मैच में तीसरा अर्धशतक बनाया। इसके साथ ही मैच में 16 रन बनाते ही विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने इस मैच से पहले टी20 वर्ल्ड कप करियर में 1001 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने श्रीलंका के महेला जयवर्धने के 1016 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कोहली को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने विराट कोहली को बधाई दी है। उन्होंने विराट कोहली को योद्धा बताया है।
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में एक बार फिर शानदार खेल दिखाया। मैच में 16वां रन बनाते ही कोहली महेला जयवर्धने के टी20 वर्ल्ड कप में बनाए गए सबसे ज्यादा 1016 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि श्रीलंका के बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने ये रन 2014 तक बनाए थे। विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ने वाली पारी के बाद आईसीसी की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में महेला जयवर्धने विराट कोहली को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े - हर्षा भोगले बोले- आज पाकिस्तान जीता तो भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल
तुम हमेशा योद्धा रहे हो - जयवर्धने
आईसीसी की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में श्रीलंका दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ने वाला था और ये तुम हो विराट कोहली। शानदार मेट बधाई। तुम हमेशा योद्धा रहे हो। फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी है। बहुत अच्छा दोस्त।
कोहली नंबर-1 तो चौथे स्थान पर रोहित शर्मा
बता दें कि अब विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 1065 रन हो गए हैं। जबकि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 921 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंकाई के महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं, जिनमें उनका एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। अब वह टी20 फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
Published on:
03 Nov 2022 01:05 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
