
ANI फोटो
Delhi Assembly security:दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब सोमवार (6 अप्रैल) को गेट नंबर 2 से दाखिल हुए कुछ लोगों ने स्पीकर की कार पर स्याही फेंक दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और उनकी गाड़ी भी विधानसभा परिसर से बाहर निकलने में सफल रही। इस वारदात के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने देखा कि संदिग्ध कार विधानसभा परिसर में प्रवेश करने के बाद कुछ समय तक भीतर ही रुकी रही और फिर अचानक वहां से रफूचक्कर हो गई। इस बीच, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने पुष्टि की है कि एक तेज रफ्तार कार ने सुरक्षा घेरे (बैरियर) को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए दिल्ली विधानसभा की सीमा में जबरन घुसने का दुस्साहस किया।
ताजा अपडेट के मुताबिक, आगरा रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक संदिग्ध कार दोपहर करीब 2:30 बजे दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 पर जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला तब सामने आया जब यह जानकारी मिली कि विधानसभा परिसर में जबरन दाखिल होने के बाद चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा। वहां उसने एक गुलदस्ता भी छोड़ा, जो इस पूरी घटना को और अधिक रहस्यमयी बना देता है। दिल्ली पुलिस ने इस दुस्साहस को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी और आरोपी की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Updated on:
06 Apr 2026 04:34 pm
Published on:
06 Apr 2026 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
