12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 साल से प्रेजिडेंट स्टेट में गुफा बनाकर रहता था ये शख्स, पकड़ाया

उसके साथ 22 साल का बेटा मोहम्मद नूर भी रहता है। उसके पास 20 साल पुराना वोटर आईडी, पासपोर्ट, वैध बिजली का कनेक्शन भी मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anuj Shukla

Dec 13, 2016

man living in alcove on prez estate for 40 years i

man living in alcove on prez estate for 40 years in delhi news in hindi hindi news

नई दिल्ली. यहां 40 साल से गुफा के अंदर रहने वाला एक 68 साल का आदमी पकड़ में आया है। सुरक्षाकर्मियों ने ऑपरेशन चलाकर उसे पकड़ा। उसके साथ उसका 22 साल का बेटा भी रहता था। जानकारी के मुताबिक वह दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था।
दरअसल, किसी ने जानकारी दी थी कि एक आदमी प्रेजिडेंट स्टेट के बॉडीगार्ड लाइन्स में दीवार फांदने की कोशिश कर रहा है। किसी आतंकी आशंका के मद्देनजर पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक सर्च ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए शख्स का नाम गाज़ी नूरल हसन है। वह उम्रदराज है। उससे चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है।

कौन है पकड़ा गया बूढ़ा आदमी ?
पकड़े गए आदमी की उम्र 68 साल है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का है। उसने पुलिसको बताया कि वह धार्मिक गुरु और उर्दू लेखक था। वह पिछले 40 साल से प्रेजिडेंट स्टेट के तुगलक काल के स्मारकों के नीचे गुफा में रहता है, जिसे उसने खुद बनाया था। उसके साथ 22 साल का बेटा मोहम्मद नूर भी रहता है। उसके पास 20 साल पुराना वोटर आईडी, पासपोर्ट, वैध बिजली का कनेक्शन भी मिला है।

पूर्व प्रेसिडेंट ने बनाया था धार्मिक गुरु
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने हसन को धार्मिक गुरु के तौर पर नियुक्त किया था। उसने बताया कि फखरुद्दीन के अनुरोध पर उसने कई परिवारों को उर्दू सिखाई।

क्यों फांदी दीवार ?
बूढ़े हसन ने बताया कि वह पहले बॉडीगार्ड लाइन की गेट से ही अंदर जाता था। लेकिन गेट बंद कर दिए जाने की वजह से दीवार कर अंदर जाने लगा

ये भी पढ़ें

image