
दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल में अंगूर से पपीते के आकार तक के आम
नई दिल्ली। कोरोना की वजह से नहीं हो सका दिल्ली का आम महोत्सव तीन साल बाद शुक्रवार को फिर शुरू हो गया। पर्यटन मंत्री आतिशी ने जनकपुरी के दिल्ली हाट में तीन दिन चलने वाले 32वें आम महोत्सव का शुभारम्भ किया। इसमें आम की 500 अलग अलग प्रजातियों के साथ अंगूर से लेकर पपीते तक के आकार के आम भी प्रदर्शित किए गए हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न किस्मों से रूबरू हुए। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद आतिशी ने अलग अलग स्टॉल्स पर प्रदर्शित आम की किस्मों का अवलोकन किया और इनके बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 'आम महोत्सव' पर्यटन को बढ़ावा देने, जनसाधारण को आम की किस्मों से अवगत करवाने, छोटे-बड़े आम उत्पादकों को व्यापार आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करने दिशा में अनूठी पहल है। यह लोगों को आमों के बागों से लेकर थाली तक के सफर का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी।
दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। लोगों की सुगम आवाजाही के लिए तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से फ्री शटल सेवा की भी व्यवस्था की गई है।
यह होंगे प्रमुख आकर्षण
-विभिन्न किस्मों व आकार के आमों का प्रदर्शन
-आम व इससे बने उत्पादों की बिक्री
-आम खाओ प्रतियोगिता
-बच्चों के लिए आम पर आधारित स्पर्धाएं
-हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पादों की बिक्री
-सांस्कृतिक कार्यक्रम
Published on:
07 Jul 2023 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
