10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कट्टरवादियों के निशाने पर कैफ, पोस्ट की थी सूर्य नमस्कार की फोटो 

क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लेकर सोशल मीडिया में एक कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर सूर्यनमस्कार करते हुए एक फोटो पोस्ट की।

2 min read
Google source verification

image

Anuj Shukla

Jan 01, 2017

Mohammad Kaif runs in controversy to post surya na

Mohammad Kaif runs in controversy to post surya namaskar photo in Twitter

नई दिल्ली. क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लेकर सोशल मीडिया में एक कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर सूर्यनमस्कार करते हुए एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "फिजिकल सिस्टम के लिए सूर्य नमस्कार कम्प्लीट वर्कआउट है दूसरों (एक्सरसाइज की तुलना में) की तरह इसमें किसी इक्विपमेंट की जरूरत नहीं पड़ती।" इसके बाद कुछ कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ धार्मिक टिप्पणियां की और कहा कि कैफ इस्लाम के खिलाफ कंट्रोवर्सी फैला रहे हैं। कैफ से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी भी इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए थे। उन्होंने पत्नी और बच्ची की एक फोटो पोस्ट की थी ज्सिअमें उनकी पत्नी स्लीवलेस गाउन पहने नजर आ रही थीं। कट्टरपंथियों ने शमी की वाइफ को सलाह दी कि उन्हें इस्लामिक पोशाक पहननी चाहिए।


कैफ ने जताई हैरानी

फिटनेस को लेकर 31 दिसंबर को लिखा कैफ का यह स्टेट्स वायरल हो गया। कैफ ने हैरानी जताते हुए कट्टरपंथियों को जवाब दिया "इन चारों मूव्स को करते वक्त मेरे दिल में अल्लाह रहते हैं। मुझे यह समझ नहीं आती, सूर्य नमस्कार हो या जिम, एक्सरसाइज का धर्म से क्या लेना-देना है। ये सभी के लिए एक जैसे फायदेमंद हैं।"



इग्लैंड के खिलाफ खेली थी करिश्माई इनिंग

मूलत: इलाहाबाद, यूपी के रहने वाले कैफ को आज भी बेहतरीन फील्डिंग और नेटवेस्ट ट्रॉफी में करिश्माई बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2002 में युवराज के साथ सातवें नंबर पर बैटिंग कर नॉट आउट 87 रन बनाए और इग्लैंड के 325 रनों का सफलता से पीछा कर लिया। कैफ ने अबतक कुल 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में 32.84 की औसत से 624 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्ध शतक शामिल है। कैफ ने 125 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले। इसमें उन्होंने दो शतक और 17 अर्ध शतकों की मदद से 2753 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

image