
अपने बेहद हॉट लुक्स और बोल्ड अंदाज के लिए जाने जाने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु।

बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु ने 7 जनवरी 2023 को अपना 44वां बर्थडे मनाया। एक्ट्रेस के लिए ये बर्थडे बेहद खास था, क्योंकि मां बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था।

हाल ही में बीते साल 2022 में 12 नवंबर की तारीख को एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को जन्म दिया है और ऐसे में मां बनने के बाद बिपाशा बसु के लिए यह उनका पहला जन्मदिन था, जिसे उन्होंने अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट किया।

वहीं, अपने जन्मदिन के अगले दिन बिपाशा बसु ने अपनी फैमिली फोटोज शेयर करके बर्थडे विश करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ पोज दे रही हैं। हालांकि, इसमें देवी के चेहरे पर हार्ट वाली इमोजी लगाई गई हैं।

दूसरी फोटो में मां-बेटी के साथ करण सिंह ग्रावर भी दिख रहे हैं। देवी के टी-शर्ट ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिस पर 'आई लव मॉम' लिखा हुआ है।

तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने उन्हें ब्रथडे विश करने के लिए लोगों को धन्यवाद किया है और लिखा, "हम 3 ❤️, यह जन्मदिन बहुत अलग था लेकिन बहुत खास ❤️🙏आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। आभार 🙏❤️"