13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली!

बिस्कुट का लालच देकर आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया और फिर इस विकृत मानसिकता की घटना को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification
Crime

आरोपी को उपचार के ले जाते पुलिसकर्मी

NCR Crime मुजफ्फरनगर में महज डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके पैर में गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से बाद में इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बिस्कुट के बहाने ले गया था मासूम को

घटना 12 मार्च की है। खतौली पुलिस थाने पहुंची एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव के रहने वाले युवक पिंकू उर्फ टिंकू ने उसके डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म किया। मासूम बच्चे को बिस्कुट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया और फिर विकृत मानसिकता की इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू की लेकिन पता चला कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी। घटना वाले दिन ही पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पमानवली चौकी क्षेत्र की ओर देखा गया है और भागने की फिराक में है।

पुलिस ने घेरा तो पुलिस पर भी कर दी फायरिंग!

पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। पुलिस को बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ हुआ दिखाई दिया तो उसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक भागने लगा। पुलिस के ही अनुसार इस पर पुलिस ने पीछा शुरू किया तो खुद को घिरता हुआ देख आरोपी बाइक सवार युवक जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने इसे घेर लिया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से गोली चलाई गई तो इसके पैर में गोली लगी। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर गई और पूछताछ की गई तो पता चला कि वही आरोपी है जिसने डेढ़ साल के मासूम के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था।

अब आरोपी से होगी विस्तार से पूछताछ ( NCR Crime )

पुलिस का कहना है कि अब आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक और विकृत मानसिकता वाली है। पुलिस अब इस आरोपी की मानसिक स्थिति को भी समझने की कोशिश करेगी कि आखिर किस मानसिकता से इस आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है ताकि आगे से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में सहायता मिल सके।