7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi: उत्तम नगर में फिर खूनी संघर्ष, स्प्रे छिड़कने को लेकर हुआ झगड़ा, नाबालिग को घोंपा चाकू

Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में स्प्रे छिड़कने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग पर चाकू से हमला किया।
2 min read
Google source verification
Delhi uttam nagar crime

दिल्ली के उत्तम नगर में फिर खूनी झड़प (Photo: IANS/File)

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन तरुण (26) की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इलाके से एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तम नगर में स्प्रे डालने पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट के एक नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे परिजन तुरंत पास के अस्पताल में ले गए।

बिंदापुर थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के बयान पर सोमवार को मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि घटना 2 मार्च की है। उत्तम नगर में रहने वाला 15 साल का लड़का अपने दोस्तों के साथ शाम करीब साढ़े 6 बजे स्कूटी से खत्री चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे पहचान का एक लड़का मिल गया, जिस पर मजाक में उसने स्प्रे छिड़क दिया। उसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई।

मामला तब और गंभीर हो गया जब लड़के ने अपने भाई को फोन कर मौके पर बुला लिया। थोड़ी ही देर में लड़के का भाई अपने दो दोस्तों के साथ वहां आया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक नाबालिग ने पीड़ित के पेट में चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गिर पड़ा।

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर प्पहुंच गए और तुरंत उसे इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद घर लौटने पर 9 मार्च को पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। फ़िलहाल किसी आरोपी की गिरफतारी की खबर नहीं है।

वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। 9 मार्च को इलाज के बाद घर लौटने पर पुलिस ने बयान दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग