8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में चल रही थी गोवंश कटान की तैयारी, अचानक पहुंच गई सहारनपुर पुलिस

पुलिस को खबर मिली की बाग में गोवंश काटने की तैयारी चल रही है। जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर फारिंग कर दी।

2 min read
Google source verification
UP Police Encounter

Police Encounter सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा से संगमौर जाने वाले रास्ते पर कुछ गोवंश तस्कर गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे थे। यहीं पर गश्त कर रही पुलिस को किसी ने इस योजना की जानकारी दे दी। इस सूचना पर पुलिस टीम गांव परागपुर से घाटहेडा जाने वाले रास्ते पर स्थित बाग में पहुंची तो यहां एक गोवंश के साथ दो व्यक्ति दिखाई दिए। खुद को घिरता हुआ देख इन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुई पूरी घटना ( Police Encounter )

पुलिस के अनुसार जैसे ही टीम बाग में पहुंची तो पुलिस टीम को देखते ही दोनों लोगों फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से गोली चलाई गई तो एक आरोपी के पैर में गोली लगी और मौके पर ही गिर पड़ा। इसका साथी फरार हो गया। कुछ देर बाद जब पुलिस को लगा कि अब आगे बढ़ा सुरक्षित है तो पुलिस टीम आगे बढ़ी और आरोपी को पकड़कर उठाया। इसके बाद इसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में आरोपी ने अपना नाम उस्मान उर्फ मानी पुत्र नानू मूल निवासी कमेला कॉलोनी थाना कुतुबशेर और हाल निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा थाना चिलकाना बताया। इसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस मिले। दो खोखा कारतूस भी पुलिस ने मौके से बरामद किए। मौके से एक जिंदा गोवंश भी मिला। आगे पूछताछ करने पर पता चला कि आरोप कुतुबशेर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

हम पुलिस वाले हैं कहते ही चला दी गोली

इस घटना ने साफ कर दिया है कि हिस्ट्रीशीटर के दिल में या तो पुलिस को लेकर जरा भी खौफ नहीं था या फिर बहुत अधिक खौफ था। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास पहुंचने से पहले सरेंडर कराने का प्रयास किया और कहा कि, 'हम पुलिस हैं' पुलिस के ही अनुसार जैसे ही टीम ने पुलिस बताया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे साफ पता चलता है कि या तो आरोपी इतना डर गए कि उन्होंने हड़बड़ाहट में पुलिस पर फायर कर दिया या तो आरोपियों के दिल में पुलिस का डर ही नहीं था और इसलिए उन्होंने फायर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।