
पुलिस की ओर से संपत्ति पर लगाया गया नोटिस ( फोटो सहारनपुर पुलिस )
UP Crime सहारनपुर पुलिस ने मूल रूप से बरेली के रहने वाले शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की करीब 49 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। पुलिस ने बकायदा ढोल नगाड़ों के साथ यह कार्रवाई की और क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है।
इस मामले में मुख्य आरोपी प्रणय अनेजा पुत्र स्वर्गीय हरीश अनेजा है। प्रणय पर टपरी स्थित शराब की फैक्ट्री में बड़ा गोलमाल करने के आरोप हैं। आरोपों के अनुसार एक गिरोह बनाकर को-ऑपरेटिव लिमिटेड टपरी से एक बिल्टी पास पर दो बार गाड़ी निकाली जा रही थी। इस तरह अवैध रूप से देशी शराब बनाकर उसका परिवहन व विक्रय किया गया और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई। इसके साथ ही महत्वपूर्ण अभिलेखों में फर्जीवाड़ा व हेरा-फेरी तथा जीपीएस, सीसीटीवी आदि जैसे तकनीकी पर्यवेक्षण उपकरणों में अवैध रूप से छेड़-छाड़ करके बड़ी मात्रा में एक्साइज की चोरी की गई। इसके अलावा इन्कमटैक्स की चोरी भी की गई। करीब 11 ही महीनों की अवधि में करीब 35 करोड़ रुपये की एक्साइज चोरी कर ली गई। पुलिस ने मौके से 1500 पेटी देशी शराब, एक ट्रक, सीपीयू व बार कोड स्कैनर बरामद हुए थे।
06 मार्च 2021 को मोहम्मद आरिफ जमील सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन मेरठ ने एसआईटी लखनऊ में शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जब पुलिस ने जांच की तो 14 अन्य लोगों के नाम सामने आए। इस तरह पुलिस की ओर से इस मामले में कुल 30 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनमें से तीन को हाइकोर्ट से प्रोसेडिंग स्टे मिल गया था। इसी मामले में जिलाधिकारी के आदेशों पर 9 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली देहात में एक मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर ही अब पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत तीन अभियुक्तों मनोज जायसवाल पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश जासवाल निवासी ग्रीन पार्क बारादरी थाना बारादरी जनपद बरेली, अजय जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामनाथ जायसवाल निवासी ग्राम-बल्लिया थाना भमौरा जनपद-बरेली व नीरज जायसवाल पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश जायसवाल निवासी पांच ग्रीनपार्क थाना बारादरी बरेली की कुल 48 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क किया है। है को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया
Published on:
08 Apr 2026 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
