2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Chauhan murder case: पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ का मरहम, डीएम ने घर जाकर सौंपा सरकारी नौकरी का नियुक्ति

DM Ravindra Kumar Mander Appointment Letter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर सौंपकर अपना वादा पूरा कर दिया है।

3 min read
Google source verification
Surya Chauhan Murder Case Ghaziabad

photo x

Surya Chauhan Murder Case Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन 11वीं क्लास के छात्र सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मदद करने का अपना वादा पूरा कर दिया है। प्रशासन ने तेजी से एक्शन लेते हुए मंगलवार को परिवार के एक सदस्य को खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद में सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर सौंप दिया। खास बात यह है कि गाजियाबाद के डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ खुद पीड़ित परिवार के घर गए और उन्हें यह पत्र सौंपा।

सफाई विभाग में मिली सुपरवाइजर की नौकरी

प्रशासन की तरफ से जारी लेटर के मुताबिक, गाजियाबाद के डीएम के खास आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। लेटर में लिखा है कि नवनीत विहार के रहने वाले कौशलेंद्र सिंह चौहान के परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिए खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका के सफाई विभाग में सफाई सुपरवाइजर की नौकरी दी गई है। नगर विकास विभाग की ओर से यह नौकरी मिलने के बाद, इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार को एक बड़ा आर्थिक और मानसिक सहारा मिला है।

अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ

गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में हुए सूर्या मर्डर मामले के मुख्य चश्मदीद गवाह और मृतक सूर्या के दोस्त विक्की ने दावा किया है कि आरोपी असद ने घटना से पहले फोन कर उसे और सूर्या को मिलने के लिए बुलाया था। विक्की के अनुसार दोनों आरोपी के बुलावे पर तय जगह पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद पहले बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद शुरू हो गया और हालात बिगड़ते चले गए।

8 महीने पहले हुए विवाद को लेकर रखी थी रंजिश

विक्की का कहना है कि सूर्या और असद के बीच करीब आठ महीने पहले मारपीट हुई थी। उस समय स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। हालांकि, आरोप है कि समझौते के बाद भी असद पुरानी बात को नहीं भूला और उसके मन में रंजिश बनी रही। इसी बीच ईद के दिन उसने सूर्या को मिलने बुलाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद से असद फरार था

बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्या चौहान की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी असद रविवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। वारदात को अंजाम देने के बाद से असद फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। सूर्या की हत्या के बाद इलाके में लोगों में काफी गुस्सा था। परिजन और कई हिंदू संगठन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि असद इलाके में आने वाला है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान चलाया गया।

असद के पड़ोसी के बयान आए सामने

मामले में मुख्या आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद अब उसके घर पर नोटिस चिस्पा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के दौरान उसके घर से संबंधित कागजों में अनिश्चितता मिली जिसके बाद उन्हें नोटिस चिपकाकर 15 दिन में जवाब देने का समय दिया है। इसी बीच असद के पडोसियों ने उसकी पोल खोल दी है और उसके व्यवहार लेकर आरोप भी लगाए हैं। असद के पड़ोसी ने बताया कि असद का चाल-चलन काफी समय से ठीक नहीं था। उनका कहना है कि वह अक्सर गलत लोगों के साथ घूमता था और मोहल्ले में उसकी अच्छी इमेज नहीं थी। जावेद के अनुसार असद नशा करता था और आए दिन किसी न किसी तरह का हंगामा करता रहता था। उन्होंने कहा कि सूर्या के साथ जो हुआ, वह बहुत दुखद है और इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया है। जावेद ने इस हत्या को बहुत गलत और शर्मनाक बताया।

एक्शन में आया प्रशासन

सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस और प्रशासन का एक्शन लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ इलाके में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने चल रही कार्रवाई की समीक्षा भी की। डीएम ने बताया कि जांच में तीन ऐसे मदरसे मिले हैं जिनमें नियमों के अनुसार संचालन नहीं हो रहा था। इन्हें पहले ही नोटिस दिया जा चुका था और अब इन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग