30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan Rangoli Design 2021: इन आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइंस से रक्षाबंधन पर अपने घर को सजाएं

Raksha Bandhan Rangoli Design 2021. हम आपको कुछ आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे आप अपने घर को सजा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Raksha Bandhan Rangoli Design 2021

Raksha Bandhan Rangoli Design 2021

नई दिल्ली। Raksha Bandhan Rangoli Design 2021. आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर साल श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार भाई और बहनों के लिए विशेष दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी आयु के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की जिंदगी भर रक्षा करने का वादा करते हैं।

Raksha Bandhan 2021 Rangoli Design Ideas
मान्यताओं के अनुसार भाई के कलाई पर बांधी गई राखी उसे हर बुरी शक्तियों से बचाती हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार राखी में रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी तो प्रसन्न होती है, घर की नकारात्मक शक्तियां भी नष्ट हो जाती हैं। रक्षाबंधन के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करना बेहद लाभकारी होता है। यदि आप अपने भाई की रक्षा नकारात्मक शक्तियों से करना चाहती हैं, तो रक्षा बंधन पर घर में रंगोली जरूर बनाएं। आज हम आपको कुछ आसान और सुंदर रंगोली बनाना सिखाएंगे, जिससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे

स्वास्तिक रंगोली

सभी विशेष अवसर पर स्वास्तिक रंगोली बनाने का विधान है। आप कुमकुम, चंदन, पुष्प, अक्षत आदि चीजों की मदद से स्वास्तिक रंगोली बना सकते हैं। आप चाहे तो केवल पुष्प की मदद से भी स्वास्तिक रंगोली बना सकते हैं।

कलश रंगोली
सनातन धर्म में कलश का विशेष शुभ माना जाता है। आप रक्षाबंधन के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन रंगोली डिजाइन का भी सहारा ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: Delhi metro on Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर समय से पहले शुरू हुई दिल्ली मेट्रो, यात्रियों को होगी सुविधा

कमल फूल रंगोली

भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है। सनातन धर्म में कमल फूल को पवित्र और शुभ माना जाता है। आप रक्षाबंधन के मौके पर कमल फूल की रंगोली भी बना सकते हैं। इसे आप अपने अनुसार रंग दे सकते हैं। आप इनमें कोई भी आकृति अपने घर के दरवाजे अथवा डायनिंग हॉल (बैठक सभा) में बना सकते हैं।

रक्षाबंधन स्पेशल रंगोली

इसके अलावा आप रक्षाबंधन के मौके पर कुछ विशेष रंगोली भी बना रसकते हैं। ऐसी कुछ रंगोली के आइडिया हम आपको बता रहें हैं। राखी के मौके पर भाई-बहन के बीच के प्रेम को दर्शाती हुई रंगोली को आपका भाई खूब पसंद करेगा।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग