
रवींद्र कुमार त्यागी बने पावर ग्रिड के अध्यक्ष व प्रबंधक निदेशक
गुरूग्राम। रवींद्र कुमार त्यागी को महारत्न सीपीएसयू, पावरग्रिड कॉर्पोरशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे कंपनी के निदेशक (प्रचालन) के रूप में कार्यरत थे। त्यागी के पास विद्युत क्षेत्र के अग्रणी सीपीएसयू में विभिन्न पदों पर 33 वर्ष से अधिक समय तक कार्य करने अनुभव है। उन्होंने पावर ग्रिड के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों एसेट मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, बिजनेस डेवलपमेंट (घरेलू और विदेशी), टेलीकॉम, लोड डिस्पैच एंड कम्युनिकेशन एनटीएएमसी, डीएमएस में कार्य संभाला है और पावर ग्रिड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख भी रहे हैं।
त्यागी ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) चंडीगढ़ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने आईआईटीदिल्ली से एनर्जी स्टडी में एमटेक किया है। इसके साथ ही वह कार्नेगीमेलॉन यूनिवर्सिटी, यूएसए से फुल ब्राइट स्कॉलर हैं। वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में 50 से अधिक तकनीकी पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने विभिन्न तकनीकी मानकों को तैयार करने के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी समितियों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। त्यागी को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
Published on:
01 Jan 2024 09:35 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
