31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दूजे के हुए तेजस्वी और एलेक्सिस, एयरहोस्टेस रह चुकी हैं उनकी दुल्हन, शादी में तेजप्रताप भी रहे मौजूद

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी दोस्त एलेक्सिस से शादी कर ली है। दोनों एक दूसरे को करीब 6 सालों से जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 9 Dec 2021, 5:36 PM IST

rjd leader tejashwi yadav got married with alexis

rjd leader tejashwi yadav got married with alexis

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर आज शहनाई बज रही है। दरअसल, बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सगाई और शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। खबरों की मानें तो वे सगाई और शादी के बीच करीब दो महीने का वक्त चाहते थे, लेकिन बाद में तेजस्वी आज ही सगाई और शादी के लिए तैयार हो गए। बताया गया कि तेजस्वी यादव की दुल्हन एलेक्सिस उनकी काफी पुरानी दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को करीब 6 सालों से जानते हैं। वहीं आज से दोनों एक नए रिश्ते और नई जिंदगी की शुरूआत करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बताया गया कि तेजस्वी यादव की सगाई और शादी का ये कार्यक्रम दिल्ली के सैनिक फार्म में हो रहा है। ये सैनिक फार्म तेजस्वी यादव की बहन मीसा भारती का है। इस आयोजन के चलते सैनिक फार्म पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां से गुजरने या आने-जाने वाली हर गाड़ी पर नजर रखी जा रही है। सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही उनकी डिटेल्स भी नोट की जा रही है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तेजस्वी यादव की सगाई के वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया है। दरवाजे की एंट्री पर सफेद और गुलाबी फूलों से सजावट की गई है। वहीं अंदर एक भव्य स्टेज बनाया गया है, वहीं खाने में भी शाही इंतजाम किए गए हैं।

अगर तेजस्वी यादव की दुल्हन की बात करें तो उनका नाम एलेक्सिस है, जो पहले एयरहोस्टेस रह चुकीं हैं। जानकारी के मुताबिक एलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। दोनों 6 साल से दोस्त हैं, वहीं अब दोनों ने जिंदगीभर साथ रहने का फैसला कर लिया है।

यह भी पढ़ें: बिपिन रावत के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव इस फैसले से कतई खुश नहीं थे। उन्होंने तेजस्वी से इस रिश्ते के लिए इनकार भी कर दिया था, लेकिन तेजस्वी यादव, एलेक्सिस से शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। इस बात से लालू यादव नाराज भी हो गए थे। हालांकि अब लालू यादव बेटे तेजस्वी यादव की जिद के आगे झुक गए हैं और इस शादी के लिए हामी भर दी है।