दरियादिली : भारतीय मूल के यूएई कारोबारी सोहन रॉय बोले, यह शुक्रिया अदा करने का तरीका, 2,200 से ज्यादा प्रोफेशनल वाले एरीज ग्रुप ने पूरे किए 25 साल
नई दिल्ली. गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को दिवाली पर महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक बिजनसमैन इस तरह की दरियादिली में उनसे आगे निकल गए हैं। भारतीय मूल के बिजनसमैन और एरीज ग्रुप के संस्थापक सोहन रॉय ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को 30 करोड़ रुपए का भारी-भरकम रिवॉर्ड देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करने का तरीका है। लंबे समय से कंपनी से जुड़े कर्मचारियों को ग्रुप की सिल्वर जुबली के मौके पर यह इनाम दिया जा रहा है। ग्रुप की शुरुआत 1998 में हुई थी। इस साल यह 25 साल पूरे कर रहा है।
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पेशे से मरीन इंजीनियर सोहन रॉय ने अपने कर्मचारियों को इनाम देने के लिए एक मैकेनिज्म तैयार किया है। इसके तहत उन कर्मचारियों के परिजनों को इनाम दिया जा रहा है, जिन्होंने कंपनी में कम से कम पांच साल पूरे कर लिए हैं। कर्मचारियों के माता-पिता, पत्नी और बच्चों को भी इनाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी के 25 साल पूरे होने के मौके पर हम अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के सपोर्ट के लिए उनके आभारी हैं। एरीज ग्रुप शिप डिजाइन कंसल्टेंसी है। इसमें 2,200 से ज्यादा प्रोफेशनल काम करते हैं।
सिनेमा के लिए 10 अरब डॉलर का प्रोजेक्ट
एरीज ग्रुप का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला है। सोहन रॉय फिल्मों के शौकीन हैं। वह भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए 2015 में 10 अरब डॉलर का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लॉन्च कर चुके हैं। इसे इंडीवुड नाम दिया गया है। उनके ग्रुप ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के स्टूडियो कॉम्प्लेक्स का अधिग्रहण किया है। वह 'डेम-999Ó नाम की फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं।
25 देशों में 59 कंपनियां कार्यरत
एरीज ग्रुप की गिनती मिडल-ईस्ट की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में होती है। इसकी 59 कंपनियां 25 देशों में ऑपरेट कर रही हैं। सोहन रॉय 2015 से 2019 तक फोब्र्स की बिलिनेयर इंडियन लीडर्स ऑफ द वल्र्ड लिस्ट में रह चुके हैं।