16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद इमरान मसूद की लोकसभा में मांग, शाकम्भरी देवी के नाम से हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम

सोमवार को लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगो पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान इमरान मसूद ने यह मांग उठाई।

2 min read
Google source verification
Saharanpur MP

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ( फोटो स्रोत Gemini )

Saharanpur MP सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम ''मां शाकंभरी देवी'' के नाम पर रखे जाने की मांग की है। लोकसभा में सोमवार को रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा जाए, उन्होंने कहा कि मैं एक मुसलमान होने की हैसियत से यह मांग कर रहा हूं।

मदनी के नाम पर देवबंद स्टेशन का नाम बदलने की भी मांग

यह कहते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर एक ऐतिहासिक शहर है। यहां शिवालिक की तलहटी में ''मां शाकंभरी देवी'' निवास करती हैं। ऐसे में सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम भी शाकंभरी देवी के नाम पर ही होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलने की मांग उठाई। बोले कि, स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम होना चाहिए। बोले कि, देवबंद में विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान ''दारुल उलूम'' है। दारुल उलूम का देश की स्वतंत्रता में बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर होना चाहिए। यह कहते हुए इमरान मसूद बोले कि अगर ऐसा होता है तो सहारनपुर के लोग रेल मंत्री के आभारी रहेंगे।

इलाहाबाद के लिए सीधी ट्रेन भी मांगी ( Saharanpur MP )

इसके अलवा उन्होंने सहारनपुर से इलाहाबाद के लिए एक सीधी ट्रेन चलाई जाने की मांग की। अपने संबोधन में शायरी को शामिल करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश का ऐसा शहर है जहां से पड़ोसी राज्य राजस्थान और पंजाब के हाई कोर्ट नजदीक है। इतना ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान का भी हाईकोर्ट नजदीक है लेकिन उत्तर प्रदेश का हाई कोर्ट काफी दूर है। इसलिए जरूरी है कि सहारनपुर से इलाहाबाद के लिए एक सीधी ट्रेन चलाई जाए। उन्होंने मेरठ सो दिल्ली को जोड़ने वाले रेपिड रेल को भी सहारनपुर तक लाए जाने की मांग की।