14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्वतारोही देवयानी पर बनी लघु फिल्म ‘गंगा-द डॉटर ऑफ हिमालया’ का प्रदर्शन

- 3 नवम्बर को सोशल मीडिया पर होगी प्रीमियर स्क्रीनिंग

2 min read
Google source verification
पर्वतारोही देवयानी पर बनी लघु फिल्म 'गंगा-द डॉटर ऑफ हिमालया' का प्रदर्शन

पर्वतारोही देवयानी पर बनी लघु फिल्म 'गंगा-द डॉटर ऑफ हिमालया' का प्रदर्शन

नई दिल्ली। उभरती पर्वतारोही देवयानी सेमवाल की जीवनयात्रा पर आधारित लघु फिल्म 'गंगा-द डॉटर ऑफ हिमालया' का बुधवार को यहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में पहला प्रदर्शन किया गया। यह फिल्मकार भरत बाला की उत्तराखंड शृंखला पर बनाई जा रही सात फिल्मों की पहली कड़ी है। लघु फिल्म की प्रीमियम स्क्रीनिंग शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगी।

बाला के निर्देशन में वर्चुअल भारत की ओर से रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट (आरआईएसटी) के के सहयोग से उत्तराखंड पर आधारित सात फिल्मों की श्रंखला तैयार की गई है। इसके तहत आगामी 17 नवम्बर को फिल्म 'वूमन ऑफ मुनसियारी' के प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड की संस्कृति, परम्परा और समुदाय की जीवन शक्ति, समृद्धि पर आधारित पांच और फिल्मों का अनावरण किया जाएगा।

वर्चुअल भारत के संस्थापक व फिल्म निर्माता भरत बाला ने बताया कि वे भारत की पांच हजार साल पुरानी सभ्यता, कला, संस्कृति, वास्तुकला, संगीत, लोककथा और परम्परा की अनकही कहानियों को एक हजार के फिल्मों के जरिए सिनेमा के कैनवास पर प्रदर्शित करने पर काम कर रहे हैं। 'गंगा-द डॉटर ऑफ हिमालया' वर्चुअल भारत की पहली ऐसी लघु फिल्म है, जो पर्वतारोही देवयानी की हिमालय के बर्फ से ढके क्षेत्रों की महाकाव्यात्मक खोजी यात्रा को बयां करती है। यह फिल्म गंगोत्री की तलहटी में बसे गांव मुखबा में पली-बढ़ी देवयानी और गंगा नदी के गहरो सम्बन्धों की पड़ताल करती है।

प्रीमियर प्रीव्यू के अवसर पर बाला के अलावा पर्वतारोही डॉ. देवयानी सिमवाल, फिल्म के संगीतकार पवित्रा चारी व गायिका सौम्या गुरुचरण भी उपस्थित थे।