भारतीय वायुसेना का नया बाहुबली आसमां में गरजने को तैयार है। एयरबस कंपनी की स्पेन फैक्ट्री में बना सी 295 सैन्य परिवहन विमान 25 सितंबर को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल कर लिया गया। यह विमान 20 सितंबर को बड़ोदरा पहुंचा था। एयरबस ऐसे 15 और विमान भारत को सौंपेगी और बाकी 40 बड़ोदरा में ही बनेंगे। वीडियो में देखिए बाहुबली के तैयार होने से भारत पहुंचने की बानगी। वीडियो भारतीय वायुसेना के सौजन्य से।