4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव नादर ने पिछले साल 1161 करोड़ रुपए का दान देकर अजीम प्रेमजी को छोड़ा पीछे

परोपकार : अडानी, अदित्य बिड़ला और मुकेश अंबानी भी बड़े दानदाताओं में

less than 1 minute read
Google source verification
शिव नादर ने पिछले साल 1161 करोड़ रुपए का दान देकर अजीम प्रेमजी को छोड़ा पीछे

शिव नादर ने पिछले साल 1161 करोड़ रुपए का दान देकर अजीम प्रेमजी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली. सबसे ज्यादा दान देने वाले अरबपतियों की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 में एचसीएल के फाउंडर शिव नादर दान देने के मामले में पहले नंबर पर हैं। पिछले साल उन्होंने 1,161 करोड़ रुपए का दान दिया। प्रेमजी ने पिछले साल 484 करोड़ रुपए का दान दिया। भारत के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी दान के मामले में सातवें नंबर पर रहे। उन्होंने 190 करोड़ रुपए का दान दिया।देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मकेश अंबानी ने 411 करोड़ रुपए का दान दिया। वह सबसे ज्यादा दान देने वाले अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। लिस्ट में चौथे स्थान पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला रहे। उन्होंने 242 करोड़ रुपए का दान दिया। पांचवें नंबर पर माइंडट्री के सुब्रतो बागची और एन.एस. पार्थसारथी हैं। दोनों ने 213-213 करोड़ रुपए का दान दिया। दोनों इस लिस्ट में पहली बार टॉप 10 में पहुंचे हैं।

और कौन-कौन

लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन ए.एम. नाइक ने 142 करोड़ रुपए का दान दिया। जेरोधा के नितिन कामथ और निखिल कामथ ने अपना दान 300 फीसदी बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए कर दिया। क्वेस कॉर्प के प्रेसिडेंट अजीत इसाक भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरु को 105 करोड़ रुपए के दान के साथ लिस्ट में 12वें स्थान पर रहे।

महिलाओं में आगे

लिस्ट में छह महिलाएं भी शामिल हैं। रोहिणी नीलेकणि 120 करोड़ रुपए के दान के साथ महिलाओं में सबसे आगे हैं। लीना गांधी तिवारी ने 21 करोड़ रुपए और अनु आगा ने 20 करोड़ रुपए का दान दिया।