11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के सुल्तानपुरी में आपसी रंजिश में 18 साल के युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Sultanpuri stabbing case: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में मामूली विवाद के चलते तीन किशोरों ने एक 18 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sultanpuri stabbing case juveniles

PHOTO PATRIKA

Sultanpuri Stabbing Case: राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में रविवार को हिंसा की एक घटना सामने आई, जहां पुरानी दुश्मनी के चलते तीन नाबालिग लड़कों ने एक युवक को चाकू मार दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रंजिश में हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, रविवार को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक युवक चाकू लगने से घायल हुआ है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित की पहचान 18 वर्षीय नैतिक के रूप में हुई है, जिसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाएं पैर जांघ पर चाकू के निशान थे। पूछताछ के दौरान, नैतिक ने पुलिस को बताया कि 15 से 16 साल की उम्र के तीन लड़कों के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद में उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर सुल्तानपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। वारदात में शामिल बाकी दो अन्य किशोरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अब इस हमले के सटीक कारण और मुख्य मकसद का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग