
लियोनी ने इसे बताया अपना फेवरेट क्रिकेटर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हमेशा से पारिवारिक रहे हैं। धोनी को अपने परिवार के साथ टाइम बिताना काफी अच्छा लगता है। खासतौर पर अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ वो नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की अपनी बेटी जीवा के साथ कई वीडियो लगातार वायरल होती हैं। आपको पता नहीं होगा लेकिन सनी लियोनी को भी धोनी की ये चीज़ बहुत पसंद आती हैं।
भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा नाम
धोनी का भारतीय क्रिकेट टीम के लिए योगदान कोई नहीं भूल सकता है। अपनी कप्तानी में धोनी ने भारतीय टीम को कई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। भारतीय टीम ने दो बार वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया। पूरी दुनिया उनकी कायल है। सनी लियोनी भी कैप्टन कूल को बहुत पसंद करती हैं। सनी लियोनी पहले पॉर्न इंडस्ट्री में काम करती थीं और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम किया। भारतीय फैस के दिलों में सनी ने अपनी खास जगह अब बना ली है। सनी लियोनी के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में और भी कई सुपररस्टार हैं जो धोनी को अपना फेवरेट मानते हैं। इस लिस्ट में कई बडे़ नाम हैं। धोनी हमेशा शांत रहते हैं। क्रिकेट के मैदान में भी उनका हमेशा शांत स्वभाव देखा गया है। फैंस को उनकी ये बात बहुत अच्छी लगती है।
सनी लियोनी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया अपना फेवरेट क्रिकेटर
क्रिकेट में भी सनी लियोनी की काफी दिलचस्पी हैं। आपको बता दें करीब तीन साल पहले एक इंटरव्यू में सनी लियोनी से उनके फेवरेट क्रिकेट का नाम पूछा गया था। लियोनी ने मुस्कुराते हुए महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया था। एक प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने ये बात कही थी। सनी लियोनी ने कहा था कि,"मुझे धोनी काफी अच्छे लगते हैं। वो मेरे फेवरेट हैं। धोनी के पास एक क्यूट चाइल्ड हैं। मैंने हमेशा नोटिस किया है कि वो अपनी बेटी जीवा के साथ टाइम बिताते हैं और तस्वीरें पोस्ट करते हैं। वो एक फैमिली मैने हैं, इसलिए मुझे वो काफी अच्छे लगते हैं"।
Published on:
07 May 2022 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
