29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata की यह कार है देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, इस साल बिकी हर 5 में 3 रही यह गाड़ी

India's Best Selling Electric Car: क्या आप जानते हैं कि देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार कौनसी है? जवाब है टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Oct 2022, 6:17 PM IST

tata_nexon_ev_1.jpg

Tata Nexon EV

दुनिया के दूसरे देशों के साथ ही भारत में भी पिछले 2 सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता और डिमांड बढ़ी है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत भी इसका बड़ा कारण है। अलग-अलग कंपनियाँ अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ मार्केट में मौजूद हैं। पर एक इलेक्ट्रिक कार ऐसी है जो बिक्री के मामले में दूसरी सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से आगे है। और उस इलेक्ट्रिक कार का नाम है टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV), जो देश में ही बनी है।


टाटा नेक्सॉन ईवी का मार्केट में बोलबाला

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का पूरे इलेक्ट्रिक कार मार्केट में बोलबाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कुल शेयर का 66% टाटा नेक्सॉन ईवी के पास है। कंपनी ने इस साल अब तक टाटा नेक्सॉन ईवी की कुल 21,997 यूनिट्स की बिक्री की है। इस साल बिकी हर 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से 3 टाटा नेक्सॉन ईवी हैं।


यह भी पढ़ें- Skoda ने पेश किया इस शानदार SUV का नया लिमिटेड एडिशन, मिलेंगे शानदार फीचर्स और कीमत होगी इतनी

इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Tata का दबदबा

टाटा मोटर्स इस साल अब तक 30,000 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ बेच चुकी है, जिनमें से 21,997 यूनिट्स टाटा नेक्सॉन ईवी की हैं। इसके अलावा टाटा की टिगोर ईवी की भी अब तक 7,903 यूनिट्स बेचीं जा चुकी हैं। टाटा की टाइगर ईवी भी मार्केट में मौजूद है और कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने टियागो ईवी भी लॉन्च कर दी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि टाटा का इलेक्ट्रिक कार मार्केट में दबदबा है, जो काफी समय तक कम नहीं होने वाला।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield जल्द पेश करने वाली है यह दमदार मोटरसाइकिल, होगी नए प्लेटफॉर्म पर आधारित और कीमत होगी इतनी