बुजुर्ग कुबेर नाथ शर्मा की जेब से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था "मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, किसी ने मुझे धक्का नहीं दिया। बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है। इसमें किसी का दोष नहीं है, सब ऊपर वाले की मर्जी है। मेरे जानने वाले सभी भाई बहनों को प्रणाम। घर का कैमरा सबूत है।" इसके बाद पुलिस ने उनके बेटे शैलेश कुमार शर्मा और बहू आकांक्षा कुशवाहा को पूछताछ के लिए बुलाया। इसपर बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अक्सर बीमार रहते थे। घटना वाले दिन उन्होंने सुबह नाश्ता किया और टहलने चले गए। दोपहर में जब वह उन्हें ढूंढ रहे थे, तभी तेज आवाज सुनकर देखा कि उनके पिता नीचे गिरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि पिता की तबीयत खराब थी और शायद इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।