8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी दिल्ली में आतंक का साया, लाल किला और पीएमओ को उड़ाने की साजिश, अलर्ट जारी

आतंकियों ने देश की प्राचीनतम धरोहर लाल किला और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को अपना निशाना बनाया है। इसी सिलसिले में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 12 आतंकवादी दिल्ली में घुस चुके हैं।

2 min read
Google source verification
राजधानी दिल्ली में आतंक का साया, लाल किला और पीएमओ को उड़ाने की साजिश

राजधानी दिल्ली में आतंक का साया, लाल किला और पीएमओ को उड़ाने की साजिश, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर से आतंकियों के निशाने पर है। आतंकियों ने इस बार देश की प्राचीनतम धरोहर लाल किला और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को अपना निशाना बनाया है। इसी सिलसिले में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 12 आतंकवादी दिल्ली में घुस चुके हैं। इनमें जैश के 5 और लश्कर के 7 आतंकवादी हैं। खुफिया एजेंसियों की मानें तो ऐसी आशंका है कि इस बार दोनों आतंकवादी संगठन मिलकर हमला करने की फिराक में हैं। कुछ इस तरह की सूचनाएं भी मिली हैं जिसमें पीएमओ में बम रखने और लाल किला को उड़ाने की बात कही गई है। कुछ संदिग्धों पर स्पेशल सेल भी काम कर रही है। संदिग्ध का आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर से कितनी करीबी है फिलहाल इस बारे में कोई बात शेयर नहीं की जा रही है। बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने 15 अगस्त की तैयारियों के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।

PMO के फर्जी पहचान पत्र पर नकली लेफ्टिनेंट कर्नल ने सेना भवन में घुसने का किया प्रयास, मचा हड़कंप

बीते दिनों दो आतंकी हो चुके हैं गिरफ्तार

आपको बता दें कि खुफिया रिपोर्ट के मिताबिक इस बार आतंकी हमलों का खतरा ज्यादा है। क्योंकि आतंकियों के निशाने पर सीधे-सीधे राजधानी दिल्ली है। इससे पहले कई ऐसे मौके आएं हैं जब आतंकियों ने दिल्ली को अपना निशाना बनाया है लेकिन कभी एक-दो मौंको को छोड़ दें तो कभी भी सफल नहीं हो पाए हैं। इस कारण आतंकी दिल्ली में कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे हैं। बीते दिनों यूपी एटीएस और वेस्ट बंगाल पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर से मात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) के 2 संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। इनसे फिलहाल जानकारी पता की जा रही है कि क्या इन लोगों की दिल्ली को दहलाने की प्लानिंग थी। क्या इनका किसी आतंकवादी घटना को अंजाम देने वालों से ताल्लुक तो नहीं है।

जैश-ए-मोहम्मद रच रहा भारतीय जंगी जहाजों को बर्बाद करने की साजिश, पाकिस्तान में प्रशिक्षणः रिपोर्ट

आतंकियों को आईएसआई कर रहा है समर्थन

आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकियों को मदद कर रही है। इस बारे में दिल्ली पुलिस को आईबी, रॉ और दूसरी एजेंसियों से कुछ अलर्ट मिल मिल रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने सारी बातें मीडिया से साझा करने से इनकार कर दिया। इधर दिल्ली पुलिस का कहना है कि जो भी जानकारी अभी तक मिली है उसके मुताबिक राजधानी में आतंकी कुछ बड़ा करने का प्लान बना रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस से पहले या फिर 15 अगस्त के दिन ही कोई बड़ी आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस आतंकियों के मनसूबों पर पानी फेरने के लिए तत्पर है और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।