23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिनाब पर तैयार होने वाला है दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, हर मौसम में कश्मीर से रहेगी कनेक्टिविटी

दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिच जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है, जो इसी महीने तैयार होने ही वाला है। यह पुल हर मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Mar 2023, 8:10 PM IST

the-world-s-highest-rail-bridge-over-chenab-likely-to-be-ready-this-month.gif

The world’s highest rail bridge over Chenab likely to be ready this month

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल इस महीने के तीसरे हफ्ते तक तैयार हो जाने की पूरी संभावना है, जिसे कटरा-बनिहाल रेल खंड पर 27949 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (krcl) उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (usbrl) परियोजना के तहत किया गया है, जो घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा।

यह पुल हाल के इतिहास में भारत में किसी भी रेलवे परियोजना के सामने आने वाली सबसे बड़ी सिविल-इंजीनियरिंग चुनौती है, जो नदी के तल से 1,178 फीट ऊपर है। यही ऊंचाई इस पुल को दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाती है।

जम्मू-कश्मीर के किसी भी मौसम का नहीं पड़ेगा असर
इस ब्रिज को स्ट्रक्चरल स्टील से बनाया गया जा रहा है, जो माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेल सकता है। इसका मतलब इस ब्रिज पर जम्मू-कश्मीर के किसी भी मौसम का असर नहीं पड़ेगा और हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों के साथ कनेक्टविटी बनी रहेगी। पिछले तीन सालों में इंजीनियर चिनाब नदी के दोनों किनारों - कौरी छोर और बक्कल छोर पर स्थापित दो विशाल केबल क्रेन की मदद से पुल का निर्माण कर रहे हैं।

एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है यह ब्रिज
दुनिया का यह सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज 1.3 किलोमीटर लंबा है। यह फ्रांस में 324 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। भारतीय रेलवे ने समय-समय पर चिनाब नदी पर बन रहे इस ब्रिज के फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें ब्रिज की खूबसूरती देखते ही बनती है।

यह भी पढ़ें: चिनाब पावर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के मामले में देशभर के 7 शहरों में CBI ने की छापेमारी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग