14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहनों की भीड़… हर साल जाम में गुजरते हैं लोगों के 132 घंटे

यातायात एक समस्या : ट्रैफिक के मामले में बेंगलूरु और पुणे एशिया के सबसे सुस्त शहर

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली. ट्रैफिक के मामले में एशिया के सबसे सुस्त शहरों में कर्नाटक का बेंगलूरु पहले नंबर पर, जबकि महाराष्ट्र का पुणे दूसरे नंबर पर है। टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलूरु की सडक़ों पर 10 किलोमीटर का सफर तय करने में 28 मिनट से ज्यादा समय लगता है। इस आधार पर अनुमान लगाया गया कि रश आवर्स में वहां लोग सालाना 132 घंटे ट्रैफिक जाम में फंसते हैं। पुणे में सडक़ पर 10 किलोमीटर के सफर में 27 मिनट 50 सेकंड लगते हैं। बेंगलूरु और पुणे भारत की टेक सिटी हैं।टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स ने यह रिपोर्ट 55 देशों के 387 शहरों के आधार पर तैयार की है। इन शहरों का मूल्यांकन एवरेज ट्रेवलिंग टाइम, ईंधन खर्च और कार्बन डाइऑक्साइड गैस के उत्सर्जन के आधार पर किया गया। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु देश की सबसे बड़ी टेक सिटी है। वहां आबादी तेजी से बढ़ रही है। ट्रैफिक मैनेजमेंट की कई कोशिशों के बाद भी प्रशासन जाम पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

दुनिया में सबसे ज्यादा जाम लंदन में

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम ब्रिटेन की राजधानी लंदन में लगता है। यानी ट्रैफिक के लिहाज से यह दुनिया का सबसे सुस्त शहर है। लंदन की सडक़ों पर 10 किलोमीटर का सफर तय करने में 37 मिनट 20 सेकंड लगते हैं। वहां सालाना 148 घंटे लोग ट्रैफिक जाम में गुजारते हैं।

एशिया में सबसे खराब यातायात

शहर यात्रा समय (मिनट में) प्रति 10 किमी

1. बेंगलूरु (भारत) 28.10

2. पुणे (भारत) 27.50

3. मनीला (फिलीपींस) 27.20

4. ताइचुंग (ताइवान) 26.50

5. सपोरो ( जापान) 26.50

6. काओसियंग (ताइवान) 26.00

7. नगोया (जापान) 24.20

8. जकार्ता (इंडोनेशिया) 23.20


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग