23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उम्मीद 2021 – क्या हम फ्यूचर टेक्नोलॉजी और बदली दुनिया के लिए तैयार है ?

सर्वे में 76.4% लोग 18-40 वर्ष के शामिल हुए।69.1% महिलाएं और 29.9% पुरुष शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
उम्मीद 2021 - क्या हम फ्यूचर टेक्नोलॉजी और बदली दुनिया के लिए तैयार है ?

उम्मीद 2021 - क्या हम फ्यूचर टेक्नोलॉजी और बदली दुनिया के लिए तैयार है ?

01. क्या हम फ्यूचर टेक्नोलॉजी के लिए तैयार हैं
89.2% हां
05.4% नहीं
05.4% सोचा नहीं

20 सालों में इलेक्ट्रिक कार होंगी आम -
ब्लूमबर्ग के अनुसार साल 2040 तक सभी नई कारों की बिक्री में आधी से ज्यादा कारें इलेक्ट्रिक होंगी। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार इन्हें चार्ज करने के लिए 2030 तक 2 करोड़ से ज्यादा सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन की जरुरत होगी।

02 . आपके अनुसार 2050 तक दुनिया कैसी होगी?
83.1% आज से बेहतर होगी
03.1% ज्यादा बदलाव नहीं आएगा
13.8% नहीं जानते

दुनिया में एक भी गरीब देश नहीं होगा -
बिल गेट्स के अनुसार साल 2050 तक दुनिया में एक भी गरीब देश नहीं होगा। वैश्विक गरीबी अनुपात २००५ के 21 फीसदी से घटकर 2050 में 2.5 फीसदी से भी कम रह जाएगा।

03. क्या आप दिमाग में कम्प्यूटर चिप लगवाएंगे?
72.3% हां
16.9 % कभी नहीं
10.8% सोचेंगे

मशीनों के साथ जोड़ेंगे इंसानी दिमाग -
भविष्य में स्मार्ट रोबोट्स और मशीनों से हम पिछड़ न जाएं, इसलिए दिमाग को 'ब्रेन-मशीन इंटरफेस' (बीएमआइ) डिवाइस से कम्प्यूटर से जोड़ दिया जाएगा। साल 2030 तक बीएमआई उपकरणों का शिपमेंट 2.56 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

04. इनमें से कौन-सी तकनीक सबसे पहले अपनाएंगे?
83.8% अपना वर्चुअल अवतार
10.8% स्मार्ट रोबोट्स
05.4% होलोग्राफिक कम्युनिकेशन

होलोग्राफिक कम्युनिकेशन का दौर -
पोर्टल नाम की कंपनी 'होलो पोर्टल मशीन' बनाने पर काम कर रही है। टेलीफोन बूथ के आकार की यह मशीन पारदर्शी ४के एलसीडी स्क्रीन पर 3डी इमेज के जरिए बात करने की सुविधा देगी।