14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस रुपये का लालच देकर दस साल के लड़के को ले गया सरसों के खेत में और…

आरोपी शाहरुख ने जिस बच्चे को अपनी विकृत मानसिकता का शिकार बनाया वह दिमागी रुप से भी सामान्य नहीं हैं।

2 min read
Google source verification
Rape Case

फाइल फोटो-पत्रिका

UP Crime उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की यह घटना आपको हैरान कर देगी। यहां खुर्जा थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला कि दस रुपये का लालच देकर आरोपी मानसिक रूप कमजोर बालक को सरसों के खेत में लेकर गया था।

मानसिक रूप से भी कमजोर हैं पीड़ित

मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शाहरुख बताया है। पुलिस के अनुसार शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि उसने बालक को दस रुपये का देने का लालच दिया था। इस लालच के बहाने वह बच्चे को अपने साथ सरसों के खेत में ले गया था। इसे बाद उसने बालक के साथ अमानवीय कृत्य किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित के परिवार वालों की ओर से आई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया

गांव वाले कर रहे कड़ी कार्रवाई की मांग ( UP Crime )

इस घटना से पूरे गांव में लोग हैरान हैं और साथ में गुस्सा भी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी विकृत मानसिकता के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित और गंभीरता से करने का आश्वासन पीड़ित बच्चे के परिजनों को दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शाहरुख को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता ( बीएनएस ) की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अब पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ित बच्चा मानसिक रूप से कमजोर है ऐसे में पीड़ित के प्रति लोगों की सहानुभूति भी है। स्थानीय लोग शाहरूख के खिलाफ अधिक से अधिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग