
वायरल वीडियो का सीसीटीवी फोटो
UP Crime भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में घुसकर मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा क्षेत्र बेहट की है। बेहट थाने में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल समेत 10 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कंपनी के शाखा मैनेजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है कि उनके साथ मारपीट की गई और कुछ सामान भी छीन लिया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल अपने कुछ साथियों के साथ कंपनी के ऑफिस में प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद ये लोग वहां बैठे मैनेजर के साथ मारपीट करने लगते हैं। वीडियो की सत्यता और इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद अब भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि यह भीम आर्मी का खुला आतंक है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
भीम आर्मी के ही एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारे मनजीत भैया फोन पर मैनेजर से बात कर रहे थे मैनेजर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और शाखा में ही आकर देख लेने की धमकी दी। इसके बाद वहां पहुंचे तो वहां भी जब अभद्रता की गई। इसके बाद यह घटना हो गई। अभी तक इस मामले में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई है उसका कुछ सामान भी ले लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है उसमें देखने से पता चलता है कि कुछ ही देर में मैनेजर को साथ थप्पड़ मारे गए हैं।
Updated on:
23 Feb 2026 04:51 pm
Published on:
23 Feb 2026 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
