
मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ घटना की जानकारी देते हुए ( फोटो मेरठ पुलिस)
UP News मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित मकदूमपुर गंगा घाट पर एक बड़ा हाद्सा हो गया। बूढ़ी महिला के अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचे परिवार के चार बच्चे नहाते वक्त गंगा में डूब गए। परिवार के लोग अंतिम संस्कार में लगे हुए थे इसी दौरान पांच बच्चे नहाने वक्त पानी में बह गए। इनमें से एक को बचा लिया गया लेकिन चार का पता नहीं लग सका। स्थानीय पुलिस, वाइल्ड लाइफ की टीम और NDRF टीम इनकी तलाश कर रही है।
घटना शुक्रवार शाम की है। मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार मकदूमपुर घाट पर परिवार की वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा था। परिवार के लोग घाट पर अंतिम संस्कार की कार्यवाही में लगे हुए थे। इसी दौरान पांच बच्चे करीब 200 मीटर की दूरी पर गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान पांचों बहने लगे। यह देख राहुल नाम के एक युवक ने डूब रहे बच्चों में से एक को तो बचा लिया लेकिन चार का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस और NDRF की टीमें पहुंची। देर रात तक पुलिस टीमें पानी में बहने वाले बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार में एक मौत होने के बाद परिवार के लोग पहले ही दुखी थे और वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी बीच यह दुखद घटना हो गई और चार बच्चे डूब गए। जब इस बात का पता गांव में चला तो परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव मकदूमपुर घाट पर पहुंच गया था। रेस्क्यू टीमें बच्चों की तलाश में लगी हुई हैं लेकिन देर रात तक बच्चों का कोई पता नहीं चला। एसएसपी ने आशंका जताई है कि तीनों बच्चें डूब चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि घटना काफी दुखद है। टीमें लगी हुई हैं।
Published on:
03 Apr 2026 11:24 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
