
मोदी की यात्रा से पहले जून में भारत आएंगे अमरीकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन
नई दिल्ली। अमरीकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन अगले महीने भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। ऑस्टिन का यह दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित अमरीका यात्रा से पहले हो रहा है। भारत यात्रा के दौरान ऑस्टिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा की तारीखों के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे जून के दूसरे पखवाड़े में भारत आएंगे।
अमरीकी दूतावास की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन अगले सप्ताह चार देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। दौरे के तीसरे चरण में वे भारत पहुंचेंगे और यहां रक्षा दोनों देशों के बीच चल रही सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने, रक्षा सहयोग बढ़ाने व अन्य मुद्दों पर रक्षा मंत्री राजनाथ व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।
अमरीका ने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका और भारत की रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्टिन की यात्रा से रक्षा क्षेत्र में नए रक्षा नवाचार और औद्योगिक सहयोग की पहल में तेजी आएगी। साथ ही अमरीकी और भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार करने के प्रयासों को चलाने को भी गति मिल सकेगी।
ऑस्टिन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की अपनी सातवीं आधिकारिक यात्रा की शुरुआत जापान से करेंगे। वे टोक्यो में जापानी रक्षा मंत्री यासुकासु हमादा व अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा जापान में तैनात अमरीकी सैनिकों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद ऑस्टिन सिंगापुर जाएंगे और वहां इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के 20वें शांगरी-ला डायलॉग में व्याख्यान देंगे। सिंगापुर यात्रा के बाद अमरीकी रक्षा मंत्री भारत आएंगे। यहां से उनका फ्रांस जाने का कार्यक्रम है, जहां वे फ्रांस के नौरमेंडी पर हमले की 79वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे डी-डे के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वहां उनका फ्रांस व ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
Published on:
26 May 2023 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
