2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपराष्ट्रपति धनखड़ की पत्नी सुदेश को भूजल संरक्षण में डॉक्टरेट की उपाधि

- वनस्थली विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई डिग्री

less than 1 minute read
Google source verification
उपराष्ट्रपति धनखड़ की पत्नी सुदेश को भूजल संरक्षण में डॉक्टरेट की उपाधि

उपराष्ट्रपति धनखड़ की पत्नी सुदेश को भूजल संरक्षण में डॉक्टरेट की उपाधि

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ को भूजल संरक्षण क्षेत्र में किए गए शोध पर अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। राजस्थान की वनस्थली विद्यापीठ में रविवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें कुलाधिपति कलराज मिश्र व अन्य अतिथियों ने डिग्री प्रदान की।

सुदेश ने सतत विकास थीम वाले 'राजस्थान के झुंझुनू जिले में भूजल संसाधन और सिंचित कृषि की संवहनीयता का आकलन' विषय पर शोध किया है। उन्होंने सितंबर, 2013 में वनस्थली विद्यापीठ में पीएचडी के लिए नामांकन कराया था और गत वर्ष 14 मार्च को शोध कार्य पूरा कर लिया। शोध के लिए उन्होंने झुंझुनूं जिले से रियल टाइम आंकड़े एकत्रित व समेकित किए।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने पीयूसी से लेकर पीएचडी तक पूरी पढ़ाई वनस्थली विद्यापीठ से ही की है। वनस्थली में 1973 में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) में प्रवेश के बाद उन्होंने 1979 में स्नातक और फिर स्नातकोत्तर किया। राजस्थान में जन्मी सुदेश जल संरक्षण के क्षेत्र लगातार कार्य करती रही हैं। वे महिला-सशक्तिकरण और भोजन की बर्बादी रोकने जैसे विषयों पर भी काम कर रही हैं।

Story Loader