8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली

देखें वीडियो… सिक्किम में भूस्खलन के बाद फंसे सैलानियों के लिए कैसे देवदूत बनी सेना

- उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन से फंसे सैकड़ों सैलानियों को सुरक्षित निकाला

Google source verification

उत्तरी सिक्किम के पहाड़ी इलाकों की सैर करने गए सैलानियों के लिए सेना के जवान एक बार फिर देवदूत बनकर सामने आए। इलाके में भयंकर मूसलाधार व भूस्खलन से सड़क बाधित हो जाने से फंसे सैकड़ों सैलानियों को सेना के जवानों ने अस्थाई पुल बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। दो दिन से राहत व बचाव कार्यों में लगे सेना के जवानों ने लाचुंग और लाचेन से नीचे आए सैलानियों को मेडिकल व अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध करवाई। उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग इलाके में तेज बारिश के कारण पहाड़ियां दरक गई। इससे सड़कों पर बड़े बड़े पत्थर आ गिरे। इससे पहाड़ों की सैर पर गए सैलानियों की जान सांसत में फंस गई। नागरिक प्रशासन ने अपने स्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू करने के साथ शनिवार को सेना की मदद मांगी। इस पर सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों मे मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। कोर की स्ट्राइक लॉयन डिविजन के जवानों ने शनिवार शाम तक बचाव अभियान चलाया और फिर रविवार सुबह दुबारा अभियान शुरु किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे तक 300 सैलानियों को अस्थाई पुल से सुरक्षित निकाल कर भोजन, जरूरी सुविधाएं व मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाई।