1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी (Modi) ने भाजपा (BJP) विधायकों को क्या दी थी नसीहत, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने साझा किया सीक्रेट

- श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्यालय व्यक्ति निर्माण की परंपरा को आत्मसात कर बच्चों को देशभक्त और विद्वान नागरिक बना रहा है-अमित शाह - श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्यालय प्रतिष्ठानम् (SGVP) का पूज्य पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव

3 min read
Google source verification
amit_shah2.jpg

अनुराग मिश्रा
गांधीनगर। आध्यात्म से आयुर्वेद, सोशल साइंस, सोलर पावर, गणित से मेटावर्स और शून्य से अंतरिक्ष तक के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत का दबदबा SGVP गुरुकुल में राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और आधुनिक शिक्षा तीनों का समन्वय है यहां संस्कार, सदाचार, नीतिपरायणता, प्रामाणिकता, वेदों का ज्ञान, संस्कृत, विज्ञान औऱ खेलों के साथ दर्शन के अभ्यास की भी व्यवस्था है प्रभु श्री राम के मंदिर की पुनर्स्थापना और भारत के अमृतकाल की शुरुआत, यह इशारा है कि यह भारत का स्वर्णिम समय हैऔर अगले 25 साल में हमारा देश विश्व में सर्वप्रथम बनने जा रहा है 2014 से पहले जो देश हताश और निराश था, वही आज विश्व में सर्वप्रथम बनने के लिए कृत-संकल्पित होकर आगे बढ़ रहा है नई शिक्षा नीति से पढ़े-लिखे बच्चे, भारतीय युवा, बाबू नहीं बनेंगे, बल्कि भारतीय बनेंगे और महान भारत की रचना का स्वप्न साकार करेंगे गुलामी के कालखंड में भक्ति के माध्यम से सनातन से जुड़े रहना, व्यसनमुक्ति, शिक्षा और परिवार को एक रखने की गतिविधियों से स्वामीनारायण संप्रदाय ने कई लोगों के जीवन में दीप जलाने का काम किया है स्वामीनारायण संप्रदाय ने दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण को रोकने के लिए गुरुकुल शुरु किए औऱ उनके माध्यम से आदिवासी बच्चों को सनातन धर्म से जोड़ा, शब्दों के संस्कार दिए और जीवन में ऊंचाई तक जाने का हौंसला दिया।

गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का का आग्रह रहता था कि सारे विधायकों वर्ष में तीन दिन अपनी पार्टी के सिद्धांत, कार्यसंस्कृति और उसे आगे ले जाने पर चिंतन करना चाहिए। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम् (SGVP) द्वारा आयोजित पूज्य पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि इस गुरुकुल ने कई सद्प्रवृत्तियों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति निर्माण अच्छे से नहीं होता, तब तक राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता है और व्यक्ति निर्माण की परंपरा को इस गुरुकुल ने बहुत अच्छे से आत्मसात किया है।

शाह ने कहा कि एक बच्चा जो यहां आता है, वो देशभक्त और विद्वान नागरिक बनकर समाज में वापिस जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में भारतीय और सनातन संस्कृति और स्वामीनारायण और भक्ति संप्रदाय के सारे संस्कार तो सिंचित होते ही हैं, इसके अलावा राजकोट गुरुकुल से निकला बच्चा राष्ट्रभक्त बनकर ही निकलता है। उन्होंने कहा कि इस गुरुकुल ने बहुत सारे अच्छे और सफल नागरिक ना सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यसनमुक्त जीवन, हरि की उपासना, सद्प्रवृत्ति, जीवन में आलस्य ना आने देना और गौ सेवा से लेकर खेती तक ज़मीन से जुड़े रहने के संस्कारों के साथ-साथ संस्कृत, शास्त्र, संगीत और खेल सहित संपूर्ण शिक्षा का वातावरण यहां प्रदान किया जाता है।

गुलामी के कालखंड में भक्ति के माध्यम से सनातन से जुड़े रहना, व्यसनमुक्ति, शिक्षा और परिवार को एक रखने की गतिविधियों से स्वामीनारायण संप्रदाय ने कई लोगों के जीवन में दीप जलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण संप्रदाय के अलग-अलग संस्थानों के गुरुकुल अगर गुजरात में काम ना कर रहे होते तो राज्य का सर्वशिक्षा अभियान अधूरा रह जाता। उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण संप्रदाय ने दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण को रोकने के लिए गुरुकुल शुरु किए औऱ उनके माध्यम से आदिवासी बच्चों को सनातन धर्म से जोड़ा, उन्हें शब्दों के संस्कार दिए और जीवन में ऊंचाई तक जाने का हौंसला भी दिया। उन्होंने कहा कि SGVP गुरुकुल राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और आधुनिक शिक्षा का समन्वय है। इस गुरुकुल में संस्कार, सदाचार, नीतिपरायणता, प्रामाणिकता, वेदों का ज्ञान, संस्कृत, विज्ञान औऱ खेलों के साथ दर्शन के अभ्यास की भी व्यवस्था है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत का यशोगान हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक भारत निराशा में डूबा था और असहाय सा दिखता था, वही भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2024 के 10 सालों में विश्व में सर्वप्रथम बनने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ रहा है।

2014 में भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी, आज पांचवे नंबर पर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2027 तक दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारी चिरपुरातन शिक्षा परंपरा से प्रेरणा लेकर बनी है, इसमें आधुनिकता के साथ-साथ मूल भारतीय शिक्षा परंपरा है।

मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, नक्सलवाद-प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा छिद्रों को भरने का काम किया है और नॉर्थईस्ट में लगभग 9000 विद्रोही कैडर द्वारा आत्मसमर्पण के बाद आज वही बच्चे नॉर्थईस्ट का भविष्य संवार रहे हैं।

Story Loader