ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य को विभाजित करने की कोशिश को विफल करने के लिए वह अपना खून तक बहाने के लिए तैयार हैं। ममता ने ये अलीपुरद्वार में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अपनी जान दे दूंगी लेकिन बीजेपी को बंगाल को बांटने नहीं दूंगी। उन्होंने आगे कहा कि आप मुझे धमका सकते हैं, मेरे सीने पर बंदूक रख सकते हैं और फिर भी मैं एकजुट बंगाल के लिए लड़ाई जारी रखूंगी।"