कर्नाटक में बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच की 'जंग' इस समय 'चड्डी' और 'निकर' पर केंद्रत हो गई है। विपक्षी कांग्रेस भगवाकरण का विरोध करने के लिए 'खाकी निकर' जला रही है, जिसका मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने घरों से चड्डी, जांघिया और निकर इकट्ठा कर बेंगलुरु स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भेजना शुरू कर दिया है। दरअसल, RSS कार्यकर्ता 'खाकी शॉर्ट्स (निकर)' पहनते हैं, और इसे जलाने के मुद्दे ने राज्य में बड़े पैमाने पर बहस छेड़ दी है।